फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे बंगाल के वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे वृद्ध यात्री की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मिर्जापुर स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन निवासी जीतन राम (75) दिल्ली में काम करते थे। वह दामाद सेवाराम के साथ ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। रास्ते में जीतनराम की तबीयत खराब हो गई। दामाद ने सूचना टीटी को दी। टीटी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन पर रुकने पर डॉक्टर ने आकर जांच की। मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने सूचना परिजनों को दी। सूचना पर वृद्ध के बेटे परिमल राय मिर्जापुर पहुंचा। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को शव सौंप दिया गया। जीआरपी प्रभारी राम दवर ने बताया कि ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में वृद्ध यात्री की बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें