मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के गोपीगंज मार्ग पर मवैया गांव के पास मंगलवार की रात ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क किनारे टहल रहे वृद्ध की मौत हो गई।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे मवैया गांव निवासी जोखू राम यादव अपने घर के सामने सड़क किनारे टहल रहे थे। इस बीच गोपीगंज की तरफ से चील्ह की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे जोखू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर वृद्ध को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि ई-रिक्शा की टक्कर से टहल रहे वृद्ध की मौत हो गई।