फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गड्ढे में गिरने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी एक वृद्ध की रेलवे लाइन के पास खोदे गए गड्ढे में गिरने से बुधवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन वृद्ध को गड्ढे से निकाल कर घर ले गए।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी केशव प्रसाद पांडेय उर्फ फुरसत (65) बुधवार को सुबह घर से टहलने निकलने थे। रेल लाइन पार करते समय नई व पुरानी रेल लाइन के मध्य खोदे गए गड्ढे में गिर गए। उसमें से निकल नहीं सके और उनकी वहीं मौत हो गई। दोपहर बाद रेल लाइन पार करते समय किसी ने गड्ढे में पैर देख पास जाकर देखा तो वृद्ध का सिर नीचे की तरफ था। ग्रामीणों ने बाहर निकाला तो पहचान हुई। इसकी सूचना परिजन को दी गई। परिजन वृद्ध का शव लेकर घर चले गए। ग्राम प्रधान कृष्ण देव पांडेय ने बताया कि गड्ढे में गिरने से केशव प्रसाद की मौत हुई है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि थाने पर इसकी कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें