फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपती गांव के सामने नई रेल लाइन के डाउन लाइन पर शनिवार को 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपती गांव के सामने नई रेल लाइन के डाउन लाइन पर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात वृद्ध का ग्रामीणों का शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विंध्याचल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक गजाधर प्रसाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गए। वृद्ध के शरीर पर काली सदरी और सफेद कुर्ता है। एक हाथ में डंडा है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें