अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित हाजीपुर गांव के पास सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभी देख चिकित्सकों ने वृद्ध को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घायल बाइक चालक का स्थानीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी 60 वर्षीय श्यामजी सोनकर रस्तोगी तालाब से अपने घर पैदल जा रहे थे। राजमार्ग पर सड़क पार करते समय अहरौरा से अदलहाट की ओर जा रहे बाइक चालक 22 वर्षीय जय प्रकाश राजभर निवासी खेवली थाना जंसा जिला वाराणसी ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख वृद्ध को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को श्यामजी की मौत हो गई। हादसे में घायल बाइक चालक का स्थानीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस युवक की बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई।