जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मातहतों को बाढ़ प्रभावित गांवों में हर स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 18.4 सेंटीमीटर नीचे आग गया है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में बाढ़ प्रभावितों इलाकों में अब तक 1552 पशुओं का उपचार किया गया है। इसके अलावा 13376 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। बाढ़ से अब तक 1663 पशु प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि सदर तहसील 147 और चुनार में 131 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। विस्थापितों के लिए सदर तहसील क्षेत्र के महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढ़ी, एसके कन्या महाविद्यालय तिलठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजेहरा कला में राहत शिविर लगाए गए हैं। इसी प्रकार चुनार में विस्थापितों के लिए प्राथमिक विद्यालय अदलपुरा, प्राथमिक विद्यालय पाहो, पंचायत भवन खैरा, पीडीएनडी इंटर कॉलेज चुनार, प्राथमिक पाठशाला बगहीं में राहत शिविर लगाए गए हैं। बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम लगाई गई है।