फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वेंडिंग जोन के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा घाटों और आसपास के इलाकों में प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के ईओ सहित अन्य अधिकारियों ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि जगह तो ठीक है लेकिन इसके लिए सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने सुरक्षा के लिए रेलिंग, पिलर व अन्य व्यवस्था के लिए निर्देश दिया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पथ व्यवसायियों को एक निश्चित जगह पर व्यवसाय करने के लिए स्थान देना है। जिससे वह अपनी आजीविका चला सकें। इसके साथ ही सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बात कही। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। वे त्रिमोहानी, पक्का घाट, बदली घाट आदि जगहों पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें