फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसान बनकर खाद की दुकान पर पहुंचे अधिकारी, ज्यादा मूल्य पर खाद बिक्री करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोन ब्लॉक क्षेत्र में निर्धारित दर से महंगे दाम पर यूरिया और डीएपी बेचे जाने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दिए। कोन ब्लॉक क्षेत्र में महंगे दामों पर यूरिया और डीएपी मिलने की शिकायत डीएम पवन गंगवार को मिल रही थी। डीएम के निर्देश पर संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल व जिला कृषि अधिकारी टीम के साथ दुकान से कुछ दूर पहले खड़े रहे। अधिकारियों की टीम में शामिल एक अधिकारी को किसान के वेश में चील्ह के मौर्य खाद बीज भंडार डीएपी और यूरिया खरीदने के लिए भेजा गया। दुकानदार द्वारा निर्धारित दर से महंगे दर पर उर्वरक देने पर कुछ दूरी पर खड़े अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों को देखते ही खाद विक्रेता के हाथ पांव फूल गए। उर्वरक की ओवर रेटिंग करने पर संयुक्त कृषि निदेशक ने दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें