फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बलिदानियों की स्मृति में दफ्तरों में अफसरों ने रखा दो मिनट का मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों की स्मृति में शुक्रवार सुबह 11 बजे मंडल व जिले के सभी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा गया। मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की उपस्थिति में समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक डा. विश्राम, आयुक्त प्रशासन राम कुमार द्विवेदी, अपर निदेशक स्वास्थ्य व मंडल के तीनों जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम अजय कुमार सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, नमामि गंगे विजेता, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार आदि रहे। इसके पूर्व डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस तरह जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रख कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें