फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेक्षकों ने बार्डर पर पहुंचकर ली सुरक्षा संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक देवेन कुमार प्रधान, पुलिस प्रेक्षक आरबी चूड़ासामा व व्यय प्रेक्षक वेंकटेश जाधव ने मंगलवार को छानबे विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के बार्डर पर स्थित जड़कुड़ पहुंचे। यहां प्रेक्षकों ने भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से उपचुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभी प्रेक्षकों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पुलिस की ओर से लगाए गए बैरियर एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों की जांच आदि के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को बार्डर से होकर मिर्जापुर की ओर आने वाले वाहनों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश देने की हिदायत दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, थानाध्यक्ष हलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें