फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कचहरी में बढ़ी महिला वकीलों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कचहरी में अब महिला अधिवक्ताओं की मौजूदगी पहले की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। कभी जिला बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं की संख्या महज पांच से सात तक सीमित थी, लेकिन पिछले दो से तीन वर्षों में तस्वीर बदल गई है। अब इनकी संख्या 50 के पार पहुंच चुकी है। 3200 से अधिक पुरुष अधिवक्ताओं वाले डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी वकालत के पेशे में आ रहे बदलाव को दर्शा रही है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव जंग बहादुर सिंह ने बताया कि एसोसिएशन में 3200 से अधिक पुरुष अधिवक्ता पंजीकृत हैं। वहीं, महिला अधिवक्ताओं की संख्या 50 से अधिक हो गई है। दो से तीन वर्ष पहले कचहरी में पांच से सात महिला अधिवक्ता ही दिखाई देती थीं। अब उनकी संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। यह बदलाव वकालत के पेशे में महिलाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें