मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर ने नगर के 150 बकाएदारों को गृहकर व जलकर का बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है।
यदि वे बकाया जमा नहीं करते हैं तो आरसी जारी करके वसूली होगी। बकाएदारों पर नगर पालिका का डेढ़ करोड़ रुपया बकाया है।
नगर में 28000 घरों में पानी का कनेक्शन है, उन घरों से लगभग 40 लाख रुपया बकाया है। इसके साथ ही गृहकर जलकर का इस वित्तीय वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपया बकाया है। ईओ जी लाल ने बताया है कि लगभग 150 बड़े बकायेदारों को चिह्नित करके नोटिस भेजा गया है। आरसी जारी की जायेगी। नोटिस जारी होने के बाद भी बकाएदार कर नहीं चुकाए तो उन घरों के पानी का कनेक्शन काटा जाएगा। आरसी भी जारी की जायेगी। ईओ ने नगर के गृहस्वामियों से अपने कर को समय से अदा करने की अपील भी की है। ईओ ने कहा कि टैक्स जमा करने के लिए एनडीएस एप बनाया गया है।