मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे 10 में से आठ प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की मंगलवार को व्यय प्रेक्षक संकेत काले तथा जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन की मौजूदगी में जिला पंचायत सभागार में प्रथम चरण की जांच की गई। इस दौरान दो क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशी मौजूद नहीं हो सके। इस पर उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से नोटिस जारी किया गया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी भी मौजूद रहीं।