र्जापुर। गेहूं खरीद में विभाग का सहयोग नहीं करने वाले मिल संचालकों के लिए बुरी खबर है। धान खरीद के सीजन में धान खरीद कर बेचा है और इस वर्ष गेहूं खरीद में रुचि नहीं लेने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इन लोगों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
हलिया केंद्र प्रभारी नारायण जी दुबे ने सदर से संबद्ध 21 मिल संचालकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में केंद्र प्रभारी ने कहा है कि लगातार दिशा-निर्देश के बावजूद अधिकांश मिल संचालक गेहूं खरीद में विभाग का सहयोग नहीं कर रहे हैं। नोटिस में संबंधित मिल संचालक से जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर मिल की संबद्धता समाप्त करने की चेतावनी भी दी गई है।