फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: काॅरिडोर के काम की धीमी प्रगति पर संविदाकार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मंडलायुक्त डाॅ. मुथु कुमार स्वामी बी. तथा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन विंध्य काॅरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त काॅरिडोर के कार्य की धीमी प्रगति असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित संविदाकार को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कॉरिडोर के कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर लापरवाही करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नाली के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर उन्हें चेतावनी दी और आगाह किया कि वे अपनी सीमा के भीतर ही दुकान लगाएं। उन्होंने काॅरिडोर के चारों मार्गों की नालियों की साफ-सफाई तथा उसे सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामबुझारत से उन्होंने कहा कि अंडर ग्राउंड वायरिंग के दौरान बिजली के तारों के नीचे बालू की परत बिछाएं। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने पुरानी वीआईपी मार्ग से न्यू वीआईपी, परिक्रमा पथ, कोतवाली मार्ग, बरतर तिराहा, पक्काघाट तक निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। पत्रकारों से बात करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि काॅरिडोर के कार्य लगभग 80 फीसदी पूरे हो गए हैं। कुछ कार्य जो बाद में प्रारंभ हुए हैं वे भी तय समय दिसंबर तक पूरे करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। कुछ संपत्तियों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आगे का काम पूरा किया जायेगा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, भूमि अध्याप्ति अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें