फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिकायतों को समय से निपटारा न करने पर 30 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं और आईजीआरएस पर आई शिकायतों का समय से निपटारा न करने पर उन्होंने 30 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के क्रम में जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन प्रत्येक दिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मोबाइल फोन पर प्रार्थना पत्रों को भेजकर समय से निपटारा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को दूरदराज इलाकों से आने वाले फरियादियों की समस्याओ का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। समस्याओं का संतुष्टिपरक निस्तारण नहीं होने अथवा डिफाल्टर होने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें