विकास खंड में गलत ढंग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी का लाभ लेने वाले 335 किसानों को चिह्नित कर कृषि विभाग की तरफ से नोटिस भेजा गया है।
विकास खंड में इनकम टैक्स जमा करने वाले एवं तथ्य छिपाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले ऐसे किसानों को एक सप्ताह के भीतर रूपये जमा करने को कहा गया है। रुपये जमा न करने पर एफआईआर दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ आरसी जारी करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में डायरेक्टर एग्रीकल्चर एंड फाइनेंस कंट्रोलर यूपी के खाते नंबर में रुपया जमा करने को कहा गया है। बीज गोदाम प्रभारी प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद कुल छह किसानों ने रुपया वापस कर दिया है। उन्होंने बताया कि जमालपुर विकास खंड में कुल 335 किसान चिह्नित किए गए हैं।