फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने शहर कोतवाली में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। समाधान दिवस पर जिले के 15 थानों में कुल 63 मामले मेें आए। इनमें से सिर्फ पांच थानों में सात मामलों का निस्तारण हो सका और 10 थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, विंध्याचल मेंअपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल आदि ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इसी तरह अन्य थानों में एसडीएम और थानाध्यक्षों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कोतवाली शहर में एक, कटरा कोतवाली में दो, विंध्याचल थाने में आठ, कोतवाली देहात में आठ, चील्ह में दो, लालगंज में चार प्रार्थना पत्र आए। पड़री थाने में आठ में एक, हलिया में आठ में से तीन, जिगना में चार म से एक, जमालपुर में तीन में एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें