मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के लोगों ने बुधवार को महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन कर जिला विद्यालय निरीक्षक को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
उनका कहना था कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने में केवल शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने संबंधी आदेश से वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस आदेश को वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, रोशन कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।