चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के किला घाट पर मछली पकड़ने के दौरान सोमवार को गंगा में डूबे मछुआरे राधे माझी (40) निवासी बालूघाट की मंगलवार को दूसरे दिन भी तलाश जारी रही। 15 से 20 गोताखोर मंगलवार की सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाकर मछुवारा की तलाश करते रहे लेकिन देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिली। डूबा मछुवारा राधे माझी प्रसिद्ध स्थानीय गोताखोर बबुई माझी का सगा भाई है। जब भी गंगा में कोई डूबता है तो पुलिस प्रशासन इन दोनों भाइयों को ही डूबे लोगों के तलाश के लिए लगाती है। राधे माझी अपने भाई के साथ अब तक कई लोगों गंग डूबने से बचाया है। सोमवार से निरंतर तलाश के बावजूद डूबे मछुवारे का न मिल पाना माझी समाज से जुड़े लोगों के लिए चुनौती साबित हो रहा है।