फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डियों का जिले में प्रकोप नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया।उप कृषि निदेश अशोक उपाध्याय अपनी टीम के साथ हलिया व लालगंज विकास खंड के कई गांवो निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में टिड्डियों का कोई प्रकोप नहीं हैं। फिर किसान इस मामले में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि यदि ऐन केन प्राकरेण उनका दल दिखलाई भी दे तो घबराने की बात नहीं।बचाव के लिए किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि ढोल, मंजीरा अथवा टीन आदि बजाकर टिड्डियों के दल खदेड़ा जा सकता है। उप कृषि निदेशक ने कहा कि यदि गांव व क्षेत्र में टिड्डो का झुंड दिखे तो तत्काल कंट्रोल रूम 05442 56357 में संपर्क कर इसकी सूचना दें। बचाव के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि टिड्डियों का दल रात्रि में रुक जाता है तो सुबह खेत की जुताई करा देनी चाहिए। प्रकोप की दशा में जैविक नियंत्रण के रुप में ब्यूवेरिया बेसियाना की 2.5 किलोग्राम मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें