फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को लगातार 10वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 59 दिनों की बात करें तो सात संक्रमित मिले है। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। जिसमें से 10 हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को दो हजार 373 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक आठ लाख 97 हजार 551 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 95 हजार 183 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 368 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 27 हजार 624 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय कोई हाट स्पाट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें