मिर्जापुर। जिले में रविवार को लगातार 10वें दिन भी कोई कोविड संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले लगातार दो दिनों तक दो संक्रमित मिले थे। इस समय जिले में कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 46 दिनों की बात करें तो सिर्फ पांच संक्रमित ही मिले हैं। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 39 है। जिसमें से 10 हजार 922 लोगों कोस्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि रविवार को एक हजार 850 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिले में अब तक आठ लाख 64 हजार 929 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 62 हजार 708 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 221 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 11 हजार 519 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है।