फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन नहीं मिला कोई संक्रमित, एक्टिव केस दो

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लगातार दो दिन तक दो संक्रमित मिलने के बाद जिले में बृहस्पतिवार को कोई संक्रमित नहीं मिला। इस समय जिले में एक्टिव केस दो है। पिछले 50 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10 हजार 922 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो हजार 345 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक आठ लाख 75 हजार 280 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 72 हजार 560 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 720 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 16 हजार 521 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में दो हाट स्पाट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें