मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार सांतवें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इस समय जिले में एक्टिव केस एक है। पिछले 56 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10 हजार 922 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 118 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को 2365 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक आठ लाख 90 हजार 154 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 87 हजार 407 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 747 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 23 हजार 862 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में दो हाट स्पाट है।