मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार को लगातार सातवें दिन कोई कोविड संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले लगातार दो दिनों तक दो संक्रमित मिले थे। इस समय जिले में एक्टिव केस की संख्या दो है। पिछले 44 दिनों की बात करें तो सिर्फ पांच संक्रमित ही मिले है। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 39 है। जिसमें से 10 हजार 920 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन हजार 135 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिले में अब तक आठ लाख 57 हजार 984 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 55 हजार 889 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 95 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख आठ हजार 200 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है।