मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित नहीं मिला। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 458 हो चुकी है। अब तक तीन हजार 408 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय तीन एक्टिव केस है। आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। तीन होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 457 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक तीन लाख 48 हजार 52 का सैंपल लिया जा चुका है। तीन लाख 46 हजार 359 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 693 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 242 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है।