फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीएम सम्मान निधि से वंचित न रहे कोई किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाना प्रत्येक किसान का हक है। इस योजना के लाभ से कोई किसान वंचित नहीं रहना चाहिए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों से पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा के दौरान कहीं। बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुई प्रगति की जानकारी दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि पीएम किसान सम्मान से वंचित किसानों के लिए 23 मई से 10 जून तक जिले के प्रत्येक विकास खंड के ग्राम पंचायत भवनों पर संशोधन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने में आ रही समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में भूलेख अंकन में 35387, आधार सीडिंग में 54136, ई-केवाईसी में 107619 योजना के लाभ से वंचित किसानों को लाभ दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सम्मान निधि से जुड़े सभी अधिकारियों को विशेष रुचि लेकर योजना को सफल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें