मिर्जापुर। जिले में रविवार को लगातार 39वें दिन कोविड का कोई संक्रमित नहीं मिला। इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस भी किसी अस्पताल में भर्ती नहीं है। पिछले 88 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमित की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10,924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को 1592 की रिपोर्ट आई। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 53 हजार 361 का सैंपल लिया जा चुका है।