फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला कोई कोविड संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार 35वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस भी नहीं है। पिछले 84 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10 हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बुुधवार को 1825 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 48 हजार 365 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 47 हजार 666 की रिपोर्ट आई है। 699 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 67 हजार 349 लोगों ी एंटीजन किट से जांच कराई गई है। उधर, जिले में बुधवार को सरकारी बूथों पर टीकाकरण कैंप लगाया गया। टीकाकरण कैंप में 5084 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें