मिर्जापुर। जिले में रविवार को लगातार 32वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 81 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10 हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को 1386 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 42 हजार 177 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 41 हजार 743 की रिपोर्ट आई है। 434 की रिपोर्ट आनी बाकी है।