मिर्जापुर। जिले में शनिवार केे लगातार 31वें दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में इस समय कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। पिछले 80 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10 हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को 1723 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक नौ लाख 40 हजार 836 का सैंपल लिया जा चुका है। नौ लाख 40 हजार 357 की रिपोर्ट आई है। 479 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर, जिले में शनिवार को सरकारी बूथों पर आयोजित टीकाकरण कैंप में 9491 लोगों को टीका लगाया गया।