श्री विंध्य पंडा समाज एवं विंध्य विकास परिषद के सदस्य पद के चुनाव में नामांकन दाखिल करने वालों में से बुधवार को किसी भी दावेदार ने पर्चा वापस नहीं लिया। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था।
निर्वाचन अधिकारी भरत लाल सरोज ने बताया कि जांच में किसी भी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त नहीं किया गया है। श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य के लिए 67 तथा विंध्य विकास परिषद सदस्य के चुनाव के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान तीन सितंबर को होगा। कुल 1053 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगी।