फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नौ विद्यार्थियों ने छोड़ी वनस्पति विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। केबी कॉलेज में प्रथम पाली में वनस्पति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पंजीकृत 209 विद्यार्थियों में से 200 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि नौ अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत 177 विद्यार्थियों में से तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे प्रवेश पत्र और परिचय पत्र साथ लेकर आएं। मोबाइल फोन व बैग रखने की व्यवस्था केंद्र परिसर में है। इसके गायब होने पर विद्यार्थी की स्वयं की जिम्मेदारी होगी। परीक्षा प्रभारी प्रो. अशोक सिंह चंदेल ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रही है।
मुख्य नियंता प्रो. शशांक शेखर द्विवेदी ने नियंता मंडल के सदस्यों के साथ परीक्षा कक्षों की निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी सिर्फ अपने साथ प्रवेश पत्र और परिचय पत्र ही लेकर आएं। उन्हें इसके अलावा अन्य कोई सामान साथ लेकर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी अपने वाहन साइकिल स्टैंड में ही खड़ा करेंगे। इस मौके पर डॉ. करनैल सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, डॉ. रीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. बीना देवी सिंह ने बताया कि सोमवार से महाविद्यालय में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की बीए और बीकाम प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की शुरुआत हुई। सोमवार को सुबह की पाली में बीकाम प्रथम सेमेस्टर के 491 एवं दोपहर में बीकाम तृतीय सेमस्टर के कुल 419 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें