फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डायरिया पीड़ित नौ मरीज सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुरैनिया, कूड़ी और भीटी गांव में डायरिया पीड़ित नौ मरीजों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। कुछ और लोग भी डायरिया की चपेट में आकर घर पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ ब्लॉक के कूड़ी गांव में डायरिया की चपेट में आने से ममता देवी (70), सुनीता (20) की हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुरैनिया के रामाराम (50), सूर्य प्रकाश (34), कुड़ी की सुरसती (70), सुचिता (22), बिसहार के गौतम (10), भीटी की चंद्रावती (34), गौतम कुमार (8) को डायरिया से हालत बिगड़ने पर सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। गांव में गंदगी व दूषित जलापूर्ति के कारण डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें