फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वायरल वीडियो मामले में नौ गिरफ्तार, तीन वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमानत पर छूटने के बाद जुलूस निकालकर नारेबाजी और स्टंट करने के मामले में पुलिस ने मनी यादव पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सोमवार की रात वायरल वीडियो में चिह्नित लोेगों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन वाहनाें को भी सीज किया।
विज्ञापन

हत्या के मामले में मनी यादव छह माह से वाराणसी जेल में बंद था। बीते दिनों जमानत पर रिहा होने के बाद वह दोस्तों के साथ घर लौटा। वाहनों के काफिले के साथ घर लौटते समय नारेबाजी करने आदि का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद मनी यादव पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इस बीच मनी यादव समेत अन्य को पकड़ने के लिए सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने पुलिसकर्मियों ने सोमवार की रात दबिश दी। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी प्रवीण कुमार यादव उर्फ मनी यादव, निवासी विसुंदरपुर जमानत पर जेल से छूटने के बाद अपने दोस्तों के साथ वाहनों के काफिले के साथ हाइवे पर नारेबाजी करते हुए आ रहा था, इससे आवागमन बाधित प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि जनपद में लागू धारा 144 लागू है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विधि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर नौ आरोपियाें को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन वाहनों को सीज भी किया गया है।
गिरफ्तार लोगों में हर्ष तिवारी निवासी बेलतर बेलखरिया, प्राशू यादव निवासी शुक्लहा, दीपक मौर्या निवासी लल्ला घाट कोतवाली कटरा, आयुष यादव निवासी पुरानी दशमी कोतवाली कटरा, प्रदीप यादव निवासी भुजवा चौकी कोतवाली देहात, ओमप्रकाश सोनकर निवासी विसुंदरपुर कोतवाली शहर, अभिषेक मिश्रा निवासी बेलखरिया कोतवाली कटरा, अतुल यादव उर्फ लवकुश निवासी बेलखरिया और एक बाल अपचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें