फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में बनेगा रैन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों के लिए तीन स्थानों पर रैन बसेरे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर और रोडवेज के साथ ही एक अन्य जगह पर रैन बसेरे के निर्माण की तैयारी है। तीसरे स्थान पर रैन बसेरा के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है।रैन बसेरों में बिस्तर आदि की व्यवस्था रहेगी। साथ ही शौचालय व पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। रैन बसेरा के बाहर अलाव की भी व्यवस्था रहेगी। रैन बसेरा का निर्माण ऐसी जगह पर कराया जाएगा, जहां से खाने-पीने की दुकानों से भी सामान वहां रहने वालों को उपलब्ध हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से और व्यवस्था कराई जा रही है। नगर पालिका अपने संसाधनों से मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश व पीने के पानी आदि की व्यवस्था करा रहा है। सफाईकर्मी शिफ्टवार मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंदिर से लेकर गंगा घाट और सभी प्रमुख स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें