राजगढ। मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरीया गांव निवासी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा नेता की शनिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। भाजपा नेता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।धनसरिया गांव निवासी अखिलेश्वर सिंह उर्फ गुड्डू प्रखर समाज सेवक और भारतीय जनता पार्टी में एक अच्छे नेता के रूप में जाने, पहंचाने जाते थे। इन्होंने 18 वर्षों तक ग्राम पंचायत धनसीरिया के ग्राम प्रधान के रूप में नेतृत्व किया। अपने ग्राम प्रधान कार्यकाल के दौरान धनसरिया ग्राम पंचायत को ऊंचाइयों पर ले जाते हुए उन्होने ग्राम पंचायत में विकास की गंगा बहाई। इनके कुशल व्यक्तित्व, ईमानदारी, निष्ठा को देखते हुए भाजपा की ओर से चुनार विधानसभा प्रभारी बनाया गया था। अभी हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धनसरिया वार्ड संख्या 2 से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में जीत हासिल की थी। 16 अप्रैल को इनका तबीयत अचानक खराब हुआ और सर्दी जुकाम खांसी से ग्रसित हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हे वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।