राजगढ़। मड़िहान थाना के राजगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत निकरिका गांव के पास शनिवार सुबह नहर में एक नवजात का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी राजगढ़ मौके पर पहुंच आस-पास पूछताछ करने के बाद शव को साथ ले गए। राजगढ़ का नक्सल प्रभावित क्षेत्र निकरिका जंगल से सटा हुआ है। जिससे सटी धनरौल बांध से निकली घाघर नहर है। जिसमें शनिवार की सुबह निकरिका गांव के पास बहता हुआ एक नवजात शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर आसपास के ग्रामीणों से नवजात की पहचान कराई। किसी के द्वारा पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।