फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिगना में नए थाना प्रभारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बभनी तालाब के पास जुए के फड़ पर बीते दिनों हुई हत्या की घटना के बाद जिगना थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था। तब से नए थानेदार की तैनाती नहीं हुई थी। लगभग 10 दिन बाद निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा को जिगना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बीते 25 अक्तूबर को जुए के फड़ पर गोली मारकर विवेक उर्फ विक्की सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने थानाध्यक्ष जिगना रविकांत, एक दरोगा और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। तब से थानाध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें