फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खिचड़ी पहुंचाने बुआ के घर आए भतीजे की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र भावा गांव में बुआ के घर खिचड़ी लेकर आया 12 वर्षीय भतीजा सोमवार को दोपहर में मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा स्थित तालाब में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। शोर होने पर ग्रामीणों ने खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटिया डालकर किसी तरह बालक को बाहर निकलवाकर सीएचसी मड़िहान भेजवाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के हरदरा गांव से खिचड़ी का सामान लेकर बारह वर्षीय आदर्श पुत्र अशोक कुमार अपने फूफा भगावन के घर राजगढ़ थाने के भावा गांव में गया था। वहां कुछ लड़कों के साथ मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा तालाब में नहाने चला गया। वहां तालाब में कुछ लड़के मछली मार रहे थे। उसी दौरान नहाते समय बालक आदर्श तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा। उसको डूबते देख मछली मार रहे लोगों ने शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं मिल सका। शोर सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटिया डालकर बालक को तालाब से बाहर निकाला। परिजन उसे उपचार के लिए मड़िहान सीएचसी ले गए। जहां जांच कर चिकित्सक महेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में स्नान के दौरान डूबने से बालक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें