फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहवारी को लेकर समाज की सोच को बदलने की जरूरत : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट क्षेत्र के विसौराखुर्द में मंगलवार को जय माता दी आजीविका स्वयं सहायता समूह मूसेपुर की ओर से तैयार जैविक सेनेटरी पैड निर्माण इकाई का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने हवन-पूजन व फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज समाज को पुरानी अवधारणाओं को बदलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पहले महिलाओं को माहवारी के दिनों में घर में किसी तरह की चीजों को छूने से मनाही थी। डीएम ने कहा कि इस विषय पर महिलाओं के साथ ही साथ अब पुरुषों के सामने भी चर्चा करने की जरूरत है। जिले में पहले प्लांट का निर्माण उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत आवंटित राशि पांच लाख रुपये एवं स्वयं जय माता दी आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा एकत्रित किए गए तीन लाख रुपए को मिलाकर कुल आठ लाख रुपये से कराया गया है।
गोष्ठी में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बीडीओ नरायनपुर ओमप्रकाश यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार अनय कुमार मिश्रा, जय माता दी आजीविका स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष अनीता, सचिव सरिता, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी सहित ग्राम विकास अधिकारी पुष्पा सरोज व समूह सखी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें