चुनार। पक्का पुल से मंगलवार की दोपहर में गंगा में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश बुधवार को दूसरे दिन एनडीआरएफ व स्थानीय पुलिस करने में जुटी रही।
लालपुर कोठिलवा निवासी सूरज (22) पुत्र पन्नालाल सोनकर ने मंगलवार को दोपहर में पक्का पुल से गंगा में छलांग लगा दी थी। बुधवार की सुबह एनडीआरएफ व स्थानीय पुलिस पक्का पुल से नरायनपुर तक युवक की तलाश करने में जुटी रही। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश करने में जुटी हुई है।