फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एनसीसी छानबे की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेजर ध्यान चंद की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय बालक जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल में एनसीसी छानबे की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

पहला मैच जगापट्टी व बउलिया पड़रा के बीच हुआ। इसमें जगापट्टी की टीम ने 35-16 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच जिगनौड़ी व चेतगंज के बीच हुआ। इसमें जिगनौड़ी की टीम 36-16 से विजयी रही। तीसरा मैच स्टेडियम मिर्जापुर व एनसीसी छानबे के बीच हुुआ। इसमें एनीसी छानबे ने 30-10 से मैच जीत लिया। चौथा मैच टांड़ व सिकरी के बीच हुआ। इसमें सिकरी की टीम ने 53-37 से मैच जीत लिया। पहला सेमीफाइनल एनसीसी छानबे व बउलिया पड़रा के बीच हुुआ। इसमें एनसीसी छानबे ने 54-26 से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल जगनौड़ी व सिकरी के बीच हुआ। इसमें सिकरी की टीम 31-15 से विजयी रही। फाइनल मैच एनसीसी छानबे व सिकरी के बीच हुआ। इसमें एनसीसी छानबे की टीम 46-31 से सिकरी को हराकर विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल संघ कबड्डी के सचिव हूबलाल ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, अमित कुमार, हर्षराज सिंह, मुकेश कुमार, शिवराम, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें