भरूहना चौराहा स्थित सरदार पटेल जयंती केअवसर में पुष्पांजलि के मंच पर बैठे अतिथिगण।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मांग की है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में देश की राजधानी दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण हो। उनकी समाधि भी यहीं स्थापित की जाए। उन्होंने सरदार पटेल की 146वीं जयंती पर भरुहना चौराहा स्थित पटेल चौक पर आयोजित समारोह के दौरान यह मांग की। कहा कि आज हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। यही लौह पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आयोजन सरदार पटेल विचार मंच एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से किया गया था। इस मौके पर प्रदेश आनंद सिंह, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम, लौटन बिंद, अनिल सिंह, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद उपस्थित रहे।