मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 13 जुलाई को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है।