फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में नरायनपुर की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला ओलंपिक संघ तथा अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन परेड मैदान पर मंगलवार को दो दिवसीय वाॅलीबाॅल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नरानयपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में आंचल प्रथम, अंकिता द्वितीय, स्नेहा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में अंशिका यादव प्रथम, आस्था मौर्य द्वितीय, रिकल तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंशिका यादव प्रथम, निशा साहनी द्वितीय तथा आशू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में साक्षी यादव प्रथम, गुड्डी यादव द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 1500 मीटर दौड़ में खुशबू सरोज प्रथम, रानी पाल द्वितीय, नीतू सरोज तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में सुमन प्रथम, वर्षा द्वितीय, अंजलि तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। एथलेटिक्स बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनूप कुमार वर्मा प्रथम, सियाराम यादव द्वितीय, चंद्रभूषण तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में चंद्रभूषण चौहान प्रथम, पंचू कुमार द्वितीय तथा अरविंद पाल तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सियाराम यादव प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय तथा आदर्श यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में जितेंद्र यादव प्रथम, संजय कुमार द्वितीय तथा विनय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में नीरज यादव प्रथम, सुरेंद्र प्रसाद द्वितीय, शिवकुमार तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में अरविंद यादव प्रथम, आकाश पाल द्वितीय तथा नीरज यादव तृतीय स्थान पर रहे। वाॅलीबाॅल बालिका वर्ग में नरायनपुर विजेता और राजगढ़ उप विजेता रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ. जगदीश पटेल ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विजेता खिलाड़ियों पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी ने बताया कि 13 मार्च को कबड्डी, ताइक्वांडो तथा योगासन प्रतियोगिता होगी। इस दौरान हूबलाल, अनवर खान, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें