नगर पालिका में ईओ,जेई, लिपिक की नियुक्ति नहीं होने से विकास एवं अन्य दैनिक तथा आवश्यक कार्य प्रभावित होने पर चेयरमैन गुलाब मौर्या ने इसकी शिकायत शासन से करते हुए नियुक्ति की मांग किया है। जिससे नगर के रुके हुए विकास कार्यों को गति मिल सके। पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या ने आरोप लगाया कि ईओ प्रतिभा सिंह की नियुक्ति चुनार नगर पालिका में होने की वजह से वह अहरौरा पालिका कार्यालय में समय नहीं दे पा रही है। जिसकी वजह से जनहित में दैनिक व प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है। गुलाब मौर्या का आरोप है कि कार्य प्रभावित होने की वजह से नगर में उनकी छवि धूमिल हो रही है। बारिश का मौसम शुरू हो रहा है इससे पूर्व ध्वस्त हो चुकी नालियों का निर्माण सहित अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। नपा कार्यालय में समय से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है।