मिर्जापुर। जिले के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल माध्यम से लोकार्पण किया। पूरे प्रदेश में 700 केंद्रों का लोकार्पण हुआ जिसमें आठ जिले के थे। इस अवसर पर सक्षम एवं सशक्त आंगनबाड़ी पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही सहयोग एप व बाल पिटारा लांच किया गया। इसका सजीव प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी व अन्य जगहों में किया गया।
सिटी विकास खंड के गोपालपुर व छीतपुर आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण मझवां विधायक विनोद बिंद ने किया।साथ ही गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। मझवां के आही केंद्र का ब्लाक प्रमुख दिलीप सिंह ने किया। पहाड़ी के भरपुरा के ब्लाक प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय, कोन के मनौवा का ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी सिंह तथा छानबे के करनी भावां केंद्र का ब्लाक प्रमुख सुमन सिंह ने औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी व बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश कुमार पाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबंधित स्थल पर पौधरोपण भी किया गया।सभी केंद्रों पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।