फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक करोड़ से नगर पालिका काॅलेज का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका इंटर कॉलेज के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शनिवार को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में बताया गया कि जर्जर विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। बैठक के दौरान सड़क, सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था के काम के प्रति सदस्यों ने नाराजगी जताई। साथ ही मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में अलंकार योजना के तहत एक करोड़ रुपये से नगर पालिका इंटर कॉलेज के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही नवरात्र, दशहरा को देखते हुए नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। इस पर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि अधिकारियों को टीम बनाकर काम कराने के निर्देश दिए जाएंगे। ताकि नवरात्र के दौरान किसी को परेशानी न हो। बैठक के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह बीच में उठकर कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक में भाग लेने चली गईं। इसको लेकर सदस्यों के बीच चर्चा रही। अधिशासी अधिकारी के चले जाने के कारण कई अन्य मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी। इसको लेकर सभासदों ने नाराजगी जताते हुए हल्ला भी मचाया। बैठक में आनंद कुमार, अशोक मौर्य, प्रेम केसरी, प्रमोद मौर्या, प्रभु मौर्या, रामदुलार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें